25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर के व्यापारी ला रहे शॉपिंग ऐप, अब ऐसे होगी सामान की फ्री होम डिलीवरी

शॉपिंग क्षेत्र की नामचीन ऑनलाइन कम्पनियों को अब जयपुर के व्यापारी अपना ऐप लाकर चुनौती देने की तैयारी में हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 2 Jun 2023, 2:00 PM IST

jaipur_shopping_app.png

जयपुर। शॉपिंग क्षेत्र की नामचीन ऑनलाइन कम्पनियों को अब जयपुर के व्यापारी अपना ऐप लाकर चुनौती देने की तैयारी में हैं। इस ऐप में घर की जरूरत का हर सामान मिलेगा। ऐप से जुड़ने के लिए व्यापारियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और न ही ग्राहकों से कोई डिलीवरी चार्ज वसूलेंगे। बस, ग्राहकों को अपने घर से पांच किमी के दायरे की दुकान से सामान बुक कराना होगा।

यह भी पढ़ें : अपने बच्चों के एडमिशन को लेकर समस्या है तो यहां दर्ज कराएं शिकायत, तुरंत होगा एक्शन

ऐप के फायदे
जयपुर व्यापार महासंघ के महामंत्री सुरेंद्र बज ने बताया कि कोरोना काल में बाजार बंद थे। राशन की दुकानों को प्रशासन ने खोलने की अनुमति दी। धीरे-धीरे व्यापार चलना शुरू हुआ। कोरोना की वजह से व्यापार को ऐप पर लाने की तैयारी शुरू कर दी थी। जल्द ही इस योजना को मूर्तरूप दिया जाएगा। व्यापारियों को ऐप के लिए पंजीयन कराना होगा। इसके बाद ग्राहक सीधे सामान खरीद सकेंगे।
-सुभाष गोयल, अध्यक्ष, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स राजस्थान

- लोकल बाजार और स्थानीय प्रोडक्ट को बढ़ावा मिलेगा।
- डिलीवरी बॉय के रूपमें स्थानीय युवाओं को रोजगारमिलेगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस शहर ने छोड़ा भारत के सब शहरों को पीछे, देश में सबसे ज्यादा है प्रति व्यक्ति आय

होम डिलीवरी
कोरोना के बाद कुछ व्यापारियों ने अपने स्तर पर होम डिलीवरी की सुविधा शुरू की है। तीन से पांच किमी तक दायरा रखा है। ये लोग डिलीवरी बॉय के जरिए सामान पहुंचाते हैं। सब्जी विक्रेता भी सुबह दस बजे तक उन लोगों को सामान भेजते हैं, जो वॉट्सऐप पर लिस्ट भेजकर मंगवाते हैं।