जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जयपुर के गोपालपुरा स्थित उत्कर्ष कोचिंग सेंटर में 10 छात्र-छात्राएं अचानक बेहोश हो गए, इनमें से 7 छात्र-छात्राओं को महेश नगर के सोमानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल के चिकित्सक ने बताया है कि दो छात्रों की हालत गंभीर है, उन्हें ICU वार्ड में शिफ्ट किया गया है। इस अस्पताल में कुल 7 छात्र- छात्राएं आए हैं। वहीं 2 अन्य छात्रों को सीके बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य स्टूडेंट का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। चिकित्सक के अनुसार बेहोशी का कारण अननोन गैस जैसी गंध बताया जा रह है।