5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Crime : टीचर ने 5वीं की छात्रा को रंगे हाथ पकड़ा, शर्म की वजह से उसने कर ली खुदकुशी

Jaipur Crime : जयपुर के मानसरोवर में पांचवीं कक्षा की एक छात्रा ने सोमवार को घर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को जयपुरिया अस्पताल में रखवाया है, जहां मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। जानें क्यों उसने की थी खुदकुशी?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 11 Mar 2025, 8:33 AM IST

Jaipur Crime Teacher Caught 5th Class Student Red Handed She Committed Suicide out of Shame

Jaipur Crime : जयपुर के मानसरोवर में पांचवीं कक्षा की एक छात्रा ने सोमवार को घर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि छात्रा की सोमवार को परीक्षा थी। स्कूल में नकल के लिए पर्ची साथ ले गई थी। कक्षा में शिक्षक ने छात्रा के पास पर्ची देखकर उसकी कॉपी ले ली और उसे दूसरी कॉपी दे दी। परीक्षा के बाद दोपहर 12 बजे घर पहुंची छात्रा ने बरामदे में खुदकुशी कर ली।

आज होगा पोस्टमार्टम

शिप्रापथ थाना पुलिस ने बताया कि थड़ी मार्केट मानसरोवर निवासी 13 वर्षीय छात्रा सरदार पटेल सीनियर सेकंडरी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ रही थी। यहां पर वह पिता और भाई के साथ रह रही थी। घटना के समय घर पर पिता और भाई नहीं थे। दोनों दोपहर करीब एक बजे घर पहुंचे तब घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तस्दीक के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जयपुरिया अस्पताल में रखवाया है, जहां मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

स्कूल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज

परिजन ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ बच्ची को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया। घर वालों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन के कारण उनकी बच्ची को इतना बड़ा कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में मकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले, अब 4 गुना सस्ती मिल सकेगी बजरी, खनिज विभाग का बड़ा कदम

यह भी पढ़ें :Weather Update : राजस्थान में एक बार फिर पलटेगा मौसम, जानें 11-12-13-14 मार्च को मौसम कैसा रहेगा