
File Photo
Jaipur Discom : जयपुर डिस्कॉम का तोहफा। जयपुर डिस्कॉम ने विद्युत बिलों के भुगतान की तिथि बढ़ा दी है। बिलिंग सर्वर डाउन होने एवं पेमेंट गेटवे में 14 अक्टूबर को तकनीकी समस्या आने की वजह से बिजली बिलों का भुगतान होने में दिक्कत आ रही थी। जयपुर डिस्कॉम ने बिजली बिलों के भुगतान की नई डेट घोषित की है। बिजली बिलों की देय तिथि 14 अक्टूबर से बढ़ाकर 17 अक्टूबर कर दिया गया है। उपभोक्ता अपने विद्युत बिल का बिना किसी पेनल्टी के 17 अक्टूबर, 2024 तक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
निगम द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बिलिंग सर्वर डाउन होने व पेमेंट गेटवे में आई इस तकनीकी समस्या का समाधान कर दिया गया है। उपभोक्ता अब ऑनलाइन माध्यम से भी अपने बिजली बिलों का भुगतान कर सकतें हैं। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान सुविधा का लाभ लेने के लिए बिजली मित्र एप की सुविधा पहले से ही उपलब्ध करवाई हुई है। इस एप के माध्यम से उपभोक्ता विद्युत बिलों से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने के साथ ही ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें -
यह भी पढ़ें -
Updated on:
15 Oct 2024, 5:14 PM IST
Published on:
15 Oct 2024, 5:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.