26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती को कार से कुचलने के मामले में मुख्य आरोपी मंगेश की प्रेमिका की तलाश जारी, आरोपी का नहीं है कोई क्रिमिनल रिकार्ड

Jaipur Hit And Run Case: जवाहर सर्कल इलाके में गिरधर मार्ग पर तीन दिन पहले कार से कुचलकर युवती की हत्या करने के मामले में पुलिस आरोपी मंगेश की गर्लफ्रेंड की तलाश कर रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 30 Dec 2023, 10:48 AM IST

girl_crushed_by_car_in_jaipur.jpg

Jaipur Hit And Run Case: जवाहर सर्कल इलाके में गिरधर मार्ग पर तीन दिन पहले कार से कुचलकर युवती की हत्या करने के मामले में पुलिस आरोपी मंगेश की गर्लफ्रेंड की तलाश कर रही है। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। उधर, पुलिस ने आरोपी को उकसाने के मामले में गिरफ्तार किए हनुमानगढ़ संगरिया निवासी गौरव नागपाल को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें : जयपुर में युवती को कार से कुचलने के मामले में आरोपी मंगेश 5 दिन की रिमांड पर, उकसाने वाला गौरव भी गिरफ्तार

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि आरोपी मंगेश का कोई क्रिमिनल रिकार्ड नहीं है। गौरतलब है कि मृतका नीमच मध्यप्रदेश निवासी उमा सुथार दोस्त राजकुमार झांझड़िया के साथ एक होटल में आई थीं। इसी दौरान मानसरोवर निवासी मंगेश अरोड़ा, गर्लफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट में आया। नशे में मंगेश ने उमा से अभद्रता की तो राजकुमार ने रोका। इस बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई थी। मंगलवार सुबह 5:30 बजे राजकुमार उमा के साथ होटल से बाहर आया तो मंगेश ने उन पर अपनी कार चढ़ा दी। कार के नीचे आने से उमा की मौत हो गई थी, जबकि राजकुमार घायल हो गया था।