30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में इस दिन तक होंगे पुनर्गठन की आपत्तियों के निस्तारण, 50 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे आरक्षित

राजधानी जयपुर में वार्डों के पुनर्गठन को लेकर आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
jaipur nagar nigam

jaipur nagar nigam

Jaipur News: राजधानी जयपुर में एक नगर निगम की प्रक्रिया चल रही है। वार्डों के पुनर्गठन को लेकर आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। दोनों नगर निगम के 11 जोन में से आठ की आपत्तियों का निस्तारण हो चुका है।

माना जा रहा है कि एक मई तक सभी आपत्तियों का निस्तारण जिला प्रशासन कर देगा। इसी सप्ताह जिला प्रशासन वार्डों के पुनर्सीमांकन की अंतिम सूची स्वायत्त शासन विभाग को भेजेगा। अंतिम प्रकाशन का काम स्वायत्त शासन विभाग करेगा। वार्डों की सीमा के अंतिम प्रकाशन के साथ ही जयपुर नगर निगम के 150 वार्ड धरातल पर आएंगे।

50 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे आरक्षित

वार्डों का परिसीमन भले ही हो गया हो, लेकिन मौजूदा पार्षदों और चुनाव लड़ने का सपना देख रहे पार्टी कार्यकर्ताओं का ध्यान वार्डों की लॉटरी पर है। निकाय चुनाव में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है। ऐसे में 150 वार्ड वाले इस बोर्ड में करीब 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।

यह भी पढे़ं : जयपुर में हाउसिंग बोर्ड लॉन्च करेगा ‘फ्लैट’ की स्कीम, मध्यम आय वर्ग के लिए यहां बनेंगे 160 फ्लैट

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग