एडिशनल कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से जो सुराग मिले उसके आधार पर अलग—अलग टीमें बनाकर दिल्ली, पटना आदि स्थानों पर दबिश दी गई। बिहार गई टीम ने वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में रामनारायण धर्मशाला स्टेशन रोड हाजीपुर वैशाली निवासी शुभम उर्फ सेतु (21) एवं नगर थाना क्षेत्र में वीर कुंवर सिंह कॉलोनी हाजीपुर वैशाली निवासी पंकज उर्फ बुल्ला (25) तथा तगोल पोस्ट हाजीपुर निवासी विशाल कुमार उर्फ विक्की उर्फ रहमान (27) को 21 अगस्त को पटना से गिरफ्तार किया गया।