11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहराया विवाद: राजस्थान रॉयल्स ने भेजे 9 लाख रुपए, निगम ने कहा आज छुट्टी है

आइपीएल मैच को लेकर नगर निगम और राजस्थान रॉयल्स के बीच विवाद और गहरा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 16 Apr 2018, 8:55 AM IST

Jaipur IPL 2018

जयपुर। आइपीएल मैच को लेकर नगर निगम और राजस्थान रॉयल्स के बीच विवाद और गहरा गया है। रॉयल्स प्रबंधन ने फायर ब्रिगेड और 100 फायरमैन के शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट नगर निगम को जमा करने के लिए कहा लेकिन निगम ने मना कर दिया। निगम का कहना है कि राशि शनिवार को भेजी गई जबकि शनिवार व रविवार को अवकाश रहता है।

यह राशि करीब 9 लाख रुपए है, जो केवल अग्निशमन संसाधनों के पेटे है। सफाई, विज्ञापन शुल्क, फूड लाइसेंस सहित अन्य संसाधनों की शुल्क राशि इसके अतिरिक्त है। इसे लेकर राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन को नगर निगम 6 नोटिस जारी कर चुका है।


नोटिस का जवाब अब नोटिस से
नगर निगम, राजस्थान रॉयल्स व राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के बीच घमासान तेज हो रहा है। अग्निशमन संसाधन और ५ प्रतिशत हिस्सा राशि देने के पत्र के बाद निगम 4 और नोटिस दे चुका है। इसमें अवैध होर्डिंग, दस से ज्यादा कैंटीन व सफाई-सीवर, शौचालय संबंधी व्यवस्था से जुड़े नोटिस शामिल हैं। महापौर और निगम अधिकारी स्पष्अ कर चुके हैं कि अब तक एक भी नोटिस का जवाब नहीं आया है। ऐसे में अब निगम इन नोटिस का जवाब नहीं आने का एक और नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।


फायर एनओसी देने की मूड में नहीं
मौजूदा स्थितियों के बीच निगम 18 अप्रेल को होने वाले दूसरे मैच के लिए फायर एनओसी देने के मूड में नहीं है। फायर एनओसी देने या नहीं देने का मामला अब निगम सरकार के पाले में डालने की तैयारी में है। सरकार से पूछा जाएगा कि एनओसी दें या नहीं।


राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन के किसी प्रतिनिधि का शनिवार को फोन आया था कि फायर ब्रिगेड व फायरमैन की शुल्क राशि जमा कराना चाहते हैं। शनिवार व रविवार को अवकाश रहता है, राशि जमा नहीं हो सकती थी इसलिए मना कर दिया। सोमवार को लिखित में कोई पत्र आया तो उच्च स्तर पर जानकारी दे दी जाएगी।
- जलज घसिया, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, नगर निगम