8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में सस्ती PNG पड़ रही महंगी: बिना गैस इस्तेमाल किए थमाया हजारों का बिल, जानें क्या बोले उपभोक्ता

जयपुर के करधनी, गोविंदपुरा और विद्याधर नगर में टॉरेंट गैस के पीएनजी उपभोक्ता बिना गैस इस्तेमाल किए हजारों रुपए के बिल मिलने से परेशान हैं। कनेक्शन होल्ड होने और सप्लाई शुरू न होने के बावजूद ग्राहकों को 800 से लेकर 5,200 रुपए तक के बिल थमाए जा रहे हैं।
2 min read
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Oct 08, 2026

jaipur png users

रसोई में पीएनजी गैस सप्लाई (पत्रिका फोटो)

Jaipur PNG Gas Connection: जयपुर: गैस सिलेंडर की बुकिंग, उसे घर तक लाने की परेशानी और सिलेंडर से आग लगने जैसे जोखिमों से बचने के लिए लोग पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन ले रहे हैं। हालांकि, जयपुर के करधनी-गोविंदपुरा और विद्याधर नगर क्षेत्र में कुछ उपभोक्ताओं को पीएनजी का उपयोग किए बिना ही हजारों रुपए के बिल मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस सप्लायर टोरेंट गैस की ओर से बिना खपत के भी बिल जारी किए जा रहे हैं।

उपभोक्ताओं के मुताबिक, समस्या को लेकर कंपनी के कॉल सेंटर पर शिकायत करने पर उन्हें स्थानीय कार्यालय में संपर्क करने की सलाह दी जाती है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

एक उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने पीएनजी का उपयोग ही नहीं किया, इसके बावजूद उन्हें 4500 रुपए का बिल भेज दिया गया। वहीं, दूसरी मंजिल पर लिए गए कनेक्शन को होल्ड कराने के बावजूद रामजीलाल कुमावत को 5200 रुपए का बिल मिला। उनका कहना है कि पहली मंजिल पर पीएनजी कनेक्शन चालू है, लेकिन दूसरी मंजिल का कनेक्शन होल्ड होने के कारण वहां गैस का उपयोग नहीं किया गया।

इसी तरह विद्याधर नगर के सेक्टर-6 निवासी हर्ष विजय ने बताया कि उनके घर की रसोई तक पीएनजी का पाइप तो लगाया गया है, लेकिन गैस की सप्लाई शुरू ही नहीं हुई। इसके बावजूद उन्हें 800 रुपए का बिल जारी कर दिया गया।

ये है ग्राहकों की पीड़ा

रामजीलाल कुमावत: पहली मंजिल पर पीएनजी कनेक्शन चालू है, लेकिन दूसरी मंजिल के कनेक्शन को होल्ड करा दिया था। वहां गैस का उपभोग नहीं किया गया। इसके बावजूद 5200 रुपए का बिल दिया गया है।

हर्ष विजय, सेक्टर-6, विद्याधर नगर: रसोई तक पीएनजी का पाइप लगाया गया है, लेकिन गैस की सप्लाई शुरू नहीं हुई। इसके बावजूद 800 रुपए का बिल दिया गया।

इस संबंध में टोरेंट गैस जयपुर के सहायक महाप्रबंधक (कॉर्पोरेट अफेयर) आलोक रूपराय ने कहा कि यदि रसोई में पीएनजी का उपयोग किए बिना किसी उपभोक्ता को बिल जारी हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता उनके कार्यालय आकर अपनी समस्या बता सकते हैं। समस्या का हर संभव समाधान किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग