8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश ‘स्विच ऑफ़’, जानें किस वजह से पड़ा ऐसा अटपटा नाम?

Crime News : मानसरोवर थाना पुलिस ने गला दबाकर लूट करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। डीसीपी (साउथ) दिगंत आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विनय स्वामी उर्फ स्विच ऑफ नाहरी का नाका, शास्त्री नगर का रहने वाला है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 28 Feb 2024, 11:24 AM IST

switch_off.jpg

Jaipur News : मानसरोवर थाना पुलिस ने गला दबाकर लूट करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। डीसीपी (साउथ) दिगंत आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विनय स्वामी उर्फ स्विच ऑफ नाहरी का नाका, शास्त्री नगर का रहने वाला है। आरोपी विनय लोगों को गले से पकड़कर हाथ से लॉक लगाकर बेहोश करने में एक्सपर्ट है, जिस कारण उसका नाम स्विच ऑफ पड़ गया। आरोपी के साथियों की पुलिस नामजद कर तलाश कर रही है।

थानाप्रभारी राजेन्द्र गोदारा ने बताया कि मानसरोवर निवासी अंशुल द्विवेदी ने मामला दर्ज करवाया था कि वह 22 फरवरी को घर से पैदल-पैदल नजदीक स्थित निजी अस्पताल जा रहा था। तभी किरण पथ पर एक युवक ने पीछे से आकर उसका गला पकड़ लिया और पूरी ताकत से दबाकर 50 मीटर घसीट ले गया। इसके बाद वह बेसुध हो गए। मोबाइल, जेब में रखे 18 हजार 500 रुपए आरोपी लूट कर ले गया।

यह भी पढ़ें : आश्वासन के बाद फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों ने खत्म किया अनिश्चितकालीन धरना

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी विधायकपुरी और शास्त्री नगर इलाके में भी वारदात कर चुका है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाइक से रात को सड़क पर रैकी करते हुए घूमता है। इस दौरान जो भी व्यक्ति अकेला फोन पर बात करते मिल जाता है, उसके साथ लूट करता है।