जयपुर साइबर थाना पुलिस ने 24 करोड़ रुपए की ठगी करने के मामले में दो विदेशी नागरिको सहित चार जनों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया सरगना नेपाल का रहने वाला है। पुलिस ने ठगों को जयपुर की एक होटल से पकड़ लिया। चारों ठग दिल्ली से बैंक खाते किराए पर लेने के लिए जयपुर आए थे। जो पोलोविक्ट्री के पास एक होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 3 बैंक चैक बुक बरामद की है। 24.3 करोड़ रुपए ठगी की शिकायत साइबर पोर्टल पर आंध्रप्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, कनार्टक, तमिलनाडू और तेंलगाना में दर्ज है।