5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 दिन रुक जा, तेरे पिता जा रहे हैं पैसे की व्यवस्था करने, मां रोते-रोते मिन्नतें करती रही, Video call पर फंदे से लटक गया बेटा

यह घटना जोधपुर के मसूरिया के बलदेव नगर की, जहां रहने वाले मुजाहिद ने मुम्बई से मां व पिता को वीडियो कॉल कर मुम्बई में फंदा लगाकर जान दे दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 21 Jun 2025, 10:58 PM IST

jodhpur news

मृतक मुजाहिद। फोटो- पत्रिका

'अरे, रुक जा…ऐ मुजाहिद…अरे रुक जा। दो दिन रुक…तेरे पिता जा रहे हैं पैसे की व्यवस्था करने के लिए। अपनी जान मत ले। बेबस मां व पिता वीडियो कॉल पर मुम्बई में रहने वाले पुत्र से आत्महत्या न करने गिड़गिड़ाए व मिन्नतें की, लेकिन युवक नहीं माना और वीडियो कॉल पर मां-पिता व अन्य परिजन की आंखों के सामने फंदे पर लटक गया।

मुंबई से किया था कॉल

दिलोदिमाग को झकझोर देने वाली यह घटना है राजस्थान के जोधपुर के मसूरिया के बलदेव नगर की, जहां रहने वाले मुजाहिद पुत्र इकबाल ने मुम्बई से मां व पिता को वीडियो कॉल कर मुम्बई में फंदा लगाकर जान दे दी। माता-पिता व अन्य परिजन जोर-जोर से मिन्नतें करते रहे।

आंसू बहाते रहे, लेकिन युवक ने उनकी एक न सुनीं और फंदे पर लटक गया। माता-पिता अपने जिगर के टुकड़े की आंखों के सामने जान जाते देखते रहे और कुछ न कर पाए। आनन-फानन में परिजन मुम्बई गए और पुत्र मुजाहिद का का शव लेकर शनिवार को जोधपुर आए, जहां शाम को शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

यह वीडियो भी देखें

सैनेट्री के साथ गाने का शौकीन था

बलदेव नगर गली-11 निवासी मुजाहिद जोधपुर में ही सैनेट्री का काम करता था। उसने कई लोगों से कर्ज ले लिया था। रुपए न चुका पाने की वजह से वह परेशान रहने लगा था। स्टेज पर गाने का शौक भी था। ऐसे में वह रुपए कमाने के लिए कुछ समय पहले मुम्बई चला गया था, लेकिन वहां भी उसके रुपए उधार हो गए थे।

रुपए की व्यवस्था न कर पाया तो जान दी

मुजाहिद ने अपनी मां को वीडियो कॉल किया था। इस दौरान उसने कर्जा अधिक होने की वजह से रुपए की व्यवस्था करने का आग्रह किया था। रुपए न होने की वजह से उसे आत्महत्या करने की बात कही थी। मां व पिता ने उसे दो दिन ठहरने व गलत कदम न उठाने की सलाह दी थी, लेकिन वह नहीं माना था।

यह भी पढ़ें- कोटा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड, सॉरी के साथ 8 पन्नों का लिखा नोट, पुलिस ने कब्जे में लिया मोबाइल-लैपटॉप