इक्का दुक्का बस ही नजर आईं
मानसरोवर में 200 फीट से प्रधान वाटिका तक, 200 फीट से पुरानी चुंगी अजमेर रोड, सीकर रोड चौमूं पुलिया से 14 नम्बर तक बीआरटीएस बनाया गया है। मानसरोवर क्षेत्र में पत्रिका संवाददाता ने दो घंटे से ज्यादा समय गुजारा। इस दौरान इक्का दुक्का बस ही आईं, जबकि कॉरिडोर में दुपहिया वाहन और कारें तेज गति से दौड़ रही थीं। बस स्टॉप पर यात्रियों के बैठने के लिए जो कुर्सियां लगाई गई हैं वे धूल खा रही हैं।