कमला नेहरू नगर के पास पुलिया निर्माण के दौरान 200 फुट चौराहा से अजमेर की तरफ जाने वाले यातायात को अत्यधिक दबाव होने पर डायवर्ट किया जाएगा। वाहन चालक 200 फुट चौराहा से राणी सती नगर तिराहा, बदरवास तिराहा, नारायण विहार रोड, वेस्टर्न हाइट कट, तरुछाया रेजीडेंसी के पास चौराहा से दायें होकर भैरू मंदिर कट से एक्सप्रेस हाईवे पर जा सकेंगे।