जयपुर
राजधानी की ट्रैफिक पुलिस ( jaipur Traffic police ) इनदिनों यातायात संचालन के साथ-साथ अपराधियों पर भी अपनी पैनी नजर रखने लगी है। रविवार को ब्रहमपुरी थाना इलाके में एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसमें जयपुर की ट्रैफिक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को दबोच लिया। जिसके बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को विभागीय सराहना भी मिली।