दुर्गापुरा से जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट व दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन संचालित हुई। इसी प्रकार जयपुर-चूरू डेमू, बठिण्डा-जयपुर, जयपुर-सीकर डेमू ट्रेन ढेहर के बालाजी स्टेशन से, जयपुर-असारवा ट्रेन, अजमेर-जम्मूतवी पूजा एक्सप्रेस, जयपुर- मथुरा पैसेंजर ट्रेन खातीपुरा स्टेशन से संचालित हुई। देहरादून-ओखा ट्रेन, बठिण्डा-जयपुर ट्रेन, वाराणसी-साबरमती ट्रेन, जम्मूतवी-बाड़मेर ट्रेन, बरेली-भुज ट्रेन, लीलन एक्सप्रेस ट्रेन, बाड़मेर-जम्मूतवी वाया फुलेरा, रेवाड़ी होकर संचालित हुई। साथ ही अजमेर-बांद्रा ट्रेन, उदयपुर-जयपुर वंदेभारत, जयपुर-हैदराबाद ट्रेन भी अजमेर से ही रवाना हुई। दिल्ली कैंट-जयपुर-दिल्ली कैंट ट्रेन सीकर से संचालित हुई। इनके अलावा मरूधर एक्सप्रेस, जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस, पोरबंदर -दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें देरी से भी संचालित हुईं।