New Trend : कभी मल्टीस्टोरी इमारतों में मिनी थियेटर का क्रेज हुआ करता था, अब यह क्रेज इनडिपेंडेट हाउस तक पहुंच चुका है। उच्च वर्ग के लोग ही नहीं, बल्कि मध्यम वर्ग के लोग भी अपने घर में मिनी थियेटर को डिजायन करवा रहे हैं। इस पर 10 लाख से लेकर 15 लाख रुपए तक खर्च भी कर रहे हैं। जिन घरों में मिनी थियेटर हैं., उन घर के सदस्यों का कहना है कि यहां सिनेमाघरों से ज्यादा आराम महसूस होता है और कोई भीड़भाड़ भी नहीं होती। इसको डिजायन भी बेहद आरामदायक तरीके से करवाते हैं। स्पेशल सीट के अलावा सोफे भी लगवाए जा रहे हैं। पहले मिनी थियेटर मेट्रोपॉलिटन सिटी में ही होते थे। जयपुर जैसे शहरों में इनकी संख्या अपेक्षाकृत कम थी। मल्टीस्टोरी इमारतों से यह कल्चर शुरू हुआ और धीरे-धीरे अब घरों में प्रवेश कर रहा है।