29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur: पति नहीं होता तब आता था सिलेंडर सप्लाई करने वाला, फिर एक दिन पति जल्दी लौट आया…

Women Harassment Case Jaipur: उधर इस पूरे मामले में नया मोड तब आया जब एक दिन पति काम से जल्दी लौट आया। पति को कुछ शक हुआ तो पत्नी से पूछताछ की। त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 3 Jul 2025, 12:50 PM IST

प्रतीकात्मक तस्वीर - AI

Jaipur News: राजधानी जयपुर के करणी थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक विवाहिता ने एक गैस सिलेंडर डिलीवरी मैन पर शारीरिक शोषण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। यह मामला 30 जून 2025 को करणी थाने में दर्ज किया गया है। मामला गंभीर होने के चलते थानाअधिकारी कुछ इस केस की जांच कर रहे हैं।

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मिली जानकारी कि मूल रूप से जोधपुर और वर्तमान में कालवाड़ रोड की रहने वाली 32 साल की महिला के साथ यह घटना हुई है। उसने रिपोर्ट में बताया कि पति सवेरे करीब दस बजे के आसपास काम पर जाते हैं और बाद में शाम को लौटते हैं।

दिन में अधिकतर समय वही घर पर अकेली रहती है। इस बीच कुछ दिन पहले सिलेंडर बुक करवाने के बाद सोहन लाल का युवक सिलेंडर डिलेवर करने के लिए आया था। उसने महिला को बातों में फंसाया और फिर दोनों में बातचीत होने लगी।

यह भी पढ़ें: पापा नहीं ऐसा मत करो…. रोती रही आठ साल की बेटी लेकिन पिता ने कर दिया बर्बाद, पांच बच्चे हैं दम्पती के

महिला का आरोप है कि सोहन लाल ने धमकाकर उसके साथ संबंध बनाए और किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। महिला का आरोप है कि सोहन अक्सर ऐसे समय आता जब पति घर पर नहीं होते थे। सिलेंडर डिलेवर करने के अलावा भी वह कई बार वैसे ही बातचीत करने के लिए आ जाता था।

उधर इस पूरे मामले में नया मोड तब आया जब एक दिन पति काम से जल्दी लौट आया। पति को कुछ शक हुआ तो पत्नी से पूछताछ की। तब जाकर पत्नी ने सारा मामला सामने रख दिया। पति की मदद से पत्नी अस्पताल पहुंची और उसके बाद अब रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने यौन शोषण समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग