29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पापा नहीं ऐसा मत करो…. रोती रही आठ साल की बेटी लेकिन पिता ने कर दिया बर्बाद, पांच बच्चे हैं दम्पती के

Rajasthan News: पांचों बच्चे पिता के साथ घर ही थे। कुछ देर के बाद दो बच्चे किसी काम से बाहर चले गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 2 Jul 2025, 8:27 AM IST

Rape

प्रतीकात्मक तस्वीर

Rape News: खबर राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित पिंडवाड़ा थाना इलाके की हैं। पुलिस ने मंगलवार रात आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पीडित बच्ची की मां पहले तो अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराने को तैयार नहीं थी, लेकिन बाद में जब परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे समझाया तो उसने पुलिस को सूचना दी और बाद में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आदिवासी इलाके में रहने वाले 35 साल के युवक ने अपनी आठ साल की बेटी के साथ गंदा काम किया है। घटना तीन दिन पहले की है। पति और पत्नी दोनों ही श्रमिक हैं। दोनों अलग-अलग जगह मजदूरी करने जाते हैं। 28 जून को पत्नी काम पर चली गई थी। पांचों बच्चे पिता के साथ घर ही थे। कुछ देर के बाद दो बच्चे किसी काम से बाहर चले गए।

यह भी पढ़ें: पति से झगड़ा कर पत्नी अलग कमरे में सोई, आधी रात सुलह के लिए पति जागा तो प्रेमी संग मिली

उसके बाद पिता ने सबसे बड़े बेटे को भी किसी काम से बाहर भेज दिया। घर पर दो बेटियां और पिता मौजूद था। पिता ने एक अन्य बेटी को भी पड़ोस से कोई सामान लाने के लिए भेज दिया और उसके बाद अपनी ही आठ साल की बेटी को बर्बाद कर डाला। बेटी को खून से सनी हालत में छोड़ पिता फरार हो गया। शाम को मां मजदूरी से लौटी तो बेटी की हालात देखकर कांप गई। पुलिस को इस घटना की जानकारी अगले दिन मिली। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी और कल रात आरोपी को अरेस्ट कर लिया। इस घटना के बाद से परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है। बच्ची इतनी डरी हुई है कि मां का आंचल तक नहीं छोड़ रही है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। आरोपी शराब के नशे में होना बताया जा रहा है।