जयपुर। राजस्थान विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जालोर जिले के सुराणा गांव में शिक्षक की पिटाई से बच्चे की मौत के मामले को दुर्भाग्यपुर्ण बताते हुए कहा है कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि इस मामले में जिस तरह छुआछूत की बात कहकर उनके विधानसभा क्षेत्र को बदनाम किया गया है उसे लेकर वह दुखी हैं। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी ने स्वीकार भी कर लिया है।