
जमवारामगढ़. श्रावण मास की शुक्ल चतुर्दशी के अवसर पर गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में बाबा बर्फानी स्वरूप की शिवभक्तों ने भगवान शिव की भव्य झांकी सजाकर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। भव्य झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।इस अवसर पर शिवभक्त कजोड़ मल शर्मा, लकड़ा चावंड का मंड, राजू शर्मा सायपुरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पंचामृत अभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद भगवान शिव को बिल्व पत्र, फल, फूल, मेवा और मिठाइयों का भोग अर्पित किया गया। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा और भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस मास में भगवान शिव का जलाभिषेक और बिल्व पत्र अर्पित करने से भक्तों को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। श्रावण में शिवलिंग पर जल और दुग्ध अर्पित करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। यही कारण है कि पूरे माह शिवालयों में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रहती है। श्रावण मास के अंतिम दिनों में भी गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
Updated on:
02 Sept 2026 04:17 pm
Published on:
28 Aug 2026 06:01 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
