2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर की लाडली होना ही उसके लिए बना दुश्मन, फिर कुछ हुआ ऐसा, जिसकी किसी ने नहीं की थी कल्पना

सुनीता हत्याकांड में एक और नया खुलासा

2 min read
Google source verification
jaipur

घर की लाडली होना ही उसके लिए बना दुश्मन, फिर कुछ हुआ ऐसा, जिसकी किसी ने नहीं की थी कल्पना

जयपुर। शादी के बाद चौथी बार ही सुनीता जाट अपने ससुराल आई थी। अपने व्यवहार से वह ससुराल वालों का दिल जीतने में कामयाब भी रही। चंद दिनों में ही सुनीता घर की लाडली बहू बन गई थी। जिसकी टीस ने ही जेठानी मंजू को हत्यारिन बना दिया। हत्या के मामले में मंजू ने पुलिस को पूछताछ में यह जानकारी दी है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डा. रामेश्वर जाट के मुताबिक देवरानी सुनीता की हत्या के मामले में गिरफ्तार जेठानी मंजू ने पूछताछ में वारदात करना कबूल कर लिया है। पूछताछ मंजू ने बताया कि घर के चौके और पशुओं के बाड़े से लेकर खेती-बाड़ी का काम वह अकेले ही संभालती थी। प्रत्येक दिन सुबह चार बजे उठ कर देर रात तक घर के कामकाज में ही व्यस्त रहती थी। लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले हमेशा सुनीता की ही बात मानते थे।

चौथी बार ही आई थी ससुराल

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुनीता शादी के बाद कालाडेरा में बिहारीपुरा स्थित अपने ससुराल में चौथी बार ही आई थी। इन चंद दिनों में ही सुनीता के घर में सबसे लाडली बहु बन जाने से मंजू कुंठित हो गई। मंजू ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पूरे दिन काम-काज में खपने के बावजूद घर में हर किसी की जुबान में सबसे छोटी बहू सुनीता के नाम का जिक्र सुन-सुन कर उसके कान पक गए। इसके चलते उसने देवरानी को ही ठिकाने लगाने का प्लान बनाकर हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला।

यह है मामला
बिहारीपुरा की ताखरों की ढाणी में 16 जून की रात सुनीता जाट की संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। मृतका के भाई गुरुचरण टोड़ावता ने कालाडेरा थाने में 17 जून को ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस जांच में सुनीता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार जेठानी मंजू को गिरफ्तार किया गया। मंजू ने बताया कि उसने पहले सुनीता का गला घोंटकर मारा फिर हादसे का रूप देने के लिए कुर्सी पर शव को बिठाकर करंट लगाया।

टीवी पर देखा और...
आरोपी मंजू ने बताया कि वह देवरानी सुनीता से ईर्ष्या रखती थी और उसे ठिकाने लगाने के लिए कई दिनों तक क्राइम सीरियल देखा व मौका पाकर घटना को अंजाम दे दिया।