मुख्यमंत्री द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुसार महाविद्यालय के संचालन के लिए 8 शैक्षणिक पदों का सृजन होगा। इसी प्रकार, 24 अशैक्षणिक व हॉस्पिटल स्टाफ पदों का सृजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बागवान, वार्ड ब्वॉय, एक्स-रे टेक्नीशियन एवं चपरासी आदि के 18 पद आउटसॉर्स एजेन्सी के माध्यम से तथा मेडिकल स्पेशलिस्ट, सर्जिकल स्पेशलिस्ट, पैथोलॉजिस्ट आदि विशेषज्ञों के 12 पद पार्ट टाइम आधार पर भरे जाने की भी स्वीकृति दी गई है।