26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Loksabha Election 2024:जोधपुर लोकसभा क्षेत्र: कभी था कांग्रेस का दबदबा, अब दस साल से भाजपा के खाते में सीट

Loksabha Election 2024:भाजपा ने गजेन्द्र सिंह शेखावत को तीसरी बार मैदान में उतारा। कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते। गहलोत के नाम पर भी चल रही चर्चा।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 11, 2024

LOksabha Election 2024:जोधपुर लोकसभा क्षेत्र: कभी था कांग्रेस का दबदबा, अब दस साल से भाजपा के खाते में सीट

LOksabha Election 2024:जोधपुर लोकसभा क्षेत्र: कभी था कांग्रेस का दबदबा, अब दस साल से भाजपा के खाते में सीट

Loksabha Election 2024: जयपुर। जोधपुर लोकसभा सीट से सबसे ज्यादा जीतने वाले सांसदों में आज भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम आता है। वे यहां से सर्वाधिक पांच बार सांसद रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने इस सीट पर अपनी पकड़ बनाए रखी थी। यहां उपचुनाव सहित कुल 18 चुनावों में कांग्रेस आठ बार जीती हैं। वहीं भाजपा ने पांच बार यहां पर कब्जा जमाया है। इस सीट की एक खासियत भी यह है कि यहां से जीतने वाले चार सांसदों को अब तक केन्द्र में प्रतिनिधित्व भी मिला है।

इस सीट पर भाजपा ने एक बार फिर वर्तमान सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत को मैदान में उतारा है। वे लगातार दो बार से जीत रहे हैं और केन्द्र में मंत्री भी बन रहे हैं। इधर इस सीट को हॉट सीट माना जाता रहा है। इस सीट पर पिछली बार पूर्व मुख्यमंत्री अशेाक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत मैदान में उतरे थे। वे शेखावत से हार गए थे। इस बार इस सीट से किसको उतारा जाए, इसको लेकर कांग्रेस में अच्छी खासी मशक्कत चल रही है। इन दिनों एक चर्चा यह भी चल पड़ी है कि शेखावत को टक्कर देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

अब तक सबसे ज्यादा जीत कांग्रेस की

जोधपुर में उपचुनाव सहित कुल 18 चुनाव हुए हैं। इनमें आठ बार कांग्रेस, पांच बार भाजपा तो चार बार निर्दलीय जीते हैं। पहले चुनाव में राजपरिवार के हनुमंत सिंह चुनाव जीते थे। लेकिन उनके निधन के बाद यहां उपचुनाव हुए और यहां से निर्दलीय जसवंतराज मेहता विजयी रही थे।

राजपरिवार के तीन सदस्य रहे हैं सांसद

जोधपुर लोकसभा क्षेत्र में राजपरिवार के तीन सदस्य भी सांसद पद तक पहुंचे हैं। ये पति-पत्नी व उनकी बेटी सदस्य रहे हैं। इनमें सबसे पहले हनुमंत सिंह, फिर कृष्णा कुमारी के बाद इन दोनों की बेटी चन्द्रेश कुमारी सांसद बनी थीं।

सर्वाधिक पांच बार जीत का रेकॉर्ड गहलोत के नाम

इस सीट पर सर्वाधिक जीत का रेकॉर्ड पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम रहा है। वे यहां से पांच बार जीते भी हैं। इन्होंने सबसे पहले चुनाव 1980 में लड़ा था। इसके बाद 1984 में जीते। इसके बाद उन्होंने जीत की हैट्रिक भी लगाई। वे वर्ष 1991, 1996 व 1998 में लगातार जीते। ये वर्ष 1989 में जसवंत सिंह जसोल से हार गए। इसके अलावा यहां से दो-दो बार जसवंत राज मेहता, जसवंत सिंह विश्नोई और वर्तमान सासंद गजेन्द्र सिंह शेखावत सांसद रहे हैं।

जीतने वाले बने हैं कई सांसद मंत्री

यहां से जीतने वाले सांसदों को केन्द्र में प्रतिनिधित्व मिला है। यहां से जीते सांसदों में अशोक गहलोत, चन्द्रेश कुमारी, जसवंतसिंह जसोल, गजेन्द्र सिंह शेखावत को केन्द्र में मंत्री पद मिला है।

कांग्रेस के लिए कमजोर है यह सीटइस सीट पर आठ विधानसभा क्षेत्र लगते हैं। इनमें एक सीट पोकरण जैसलमेर जिले में आती हैं। इन सीटों में सात सीटों पर भाजपा का कब्जा है। केवल एक सीट कांग्रेस के पास है। यह भी सीट भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरदारपुरा सीट है। आठ में से सात सीट पर भाजपा का विधायक होने से इस सीट पर कांग्रेस कमजोर महसूस कर रही है। भाजपा ने यहां से तीसरी बार वर्तमान सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत को टिकट दिया है। ऐसे में कांग्रेस यहां से किसे टिकट देगी, इस पर मंथन जारी है।

जोधपुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्र

विधानसभा क्षेत्र---विधायक---पार्टी

फलौदी---- पब्बा राम बिश्नोई---- बीजेपी

लोहावट---- गजेंद्र सिंह खींवसर---- बीजेपी

शेरगढ़---- बाबू सिंह राठौड़---- बीजेपी

सरदारपुरा---- अशोक गहलोत---- कांग्रेस

जोधपुर---- अतुल भंसाली---- बीजेपी

सूरसागर---- देवेन्द्र जोशी---- बीजेपी

लूनी---- जोगाराम पटेल---- बीजेपी

पोकरण---- महंत प्रताप पुरी---- बीजेपी

जोधपुर लोकसभा क्षेत्र: ये रहे हैं अब तक सांसद

वर्ष---- सदस्य---- दल

वर्ष 1951-52-----हनुवंत सिंह---- निर्दलीय

1952---- जसवन्तराज मेहता---- स्वतंत्र (उपचुनाव)

1957---- जसवन्तराज मेहता---- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1962---- लक्ष्मीमल्ल सिंघवी---- स्वतंत्र

1967---- नरेंद्र कुमार सांघी---- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1971---- कृष्णा कुमारी---- स्वतंत्र

1977---- रणछोड़दास गट्टानी---- जनता पार्टी

1980---- अशोक गहलोत---- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई)

1984---- अशोक गहलोत---- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1989---- जसवन्त सिंह---- भारतीय जनता पार्टी

1991---- अशोक गहलोत---- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1996---- अशोक गहलोत---- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1998---- अशोक गहलोत---- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1999---- जसवन्त विश्नोई---- भारतीय जनता पार्टी

2004---- जसवन्त विश्नोई---- भारतीय जनता पार्टी

2009---- चंद्रेश कुमारी कटोच---- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

2014---- गजेंद्र सिंह शेखावत---- भारतीय जनता पार्टी

2019---- गजेन्द्र सिंह शेखावत---- भारतीय जनता पार्टी

पिछले चार चुनावों के परिणाम

वर्ष-2019

दल ----उम्मीदवार---- वोट---- प्रतिशत

बीजेपी---- गजेंद्र सिंह शेखावत---- 788,888---- 58.60

कांग्रेस---- वैभव गहलोत---- 5,14,448---- 38.21

वर्ष 2014

बीजेपी----पी गजेंद्र सिंह शेखावत---- 7,13,515---- 66.15

कांग्रेस---- चंद्रेश कुमारी कटोच---- 3,03,464 28.14

वर्ष-2009

कांग्रेस---- चंद्रेश कुमारी कटोच---- 3,61,577---- 53.06

संबंधित खबरें

बीजेपी---- जसवन्त सिंह विश्नोई---- 2,63,248 38.63

वर्ष 2004

बीजेपी---- जसवन्त सिंह बिश्नोई---- 4,34,352---- 50.22

कांग्रेस---- बद्रीराम जाखड़---- 3,91,857---- 45.31