सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 5 हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीशों के लिए नामों की सिफारिश की है। इनमे राजस्थान हाईकोर्ट के लिए न्यायाधीश मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव, गुवाहाटी हाईकोर्ट के लिए न्यायाधीश विजय बिश्नोई व इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए न्यायाधीश अरूण भंसाली का नाम शामिल है। न्यायाधीश भंसाली को कानून पर मजबूत पकड़ के कारण यह पद दिया जा रहा है। इनके अलावा झारखंड तथा पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट सीजे के लिए भी नाम तय किए गए हैं। केन्द्र सरकार की मंजूरी के बार राष्ट्रपति की ओर से इन सभी न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने का वारंट जारी किया जाएगा।