8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाल सुधार गृह से लॉरेंस बिश्नोई के शूटर के साथ भागे नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा

Crime News : बाल सुधार गृह से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटर के साथ भागने वाले एक नाबालिग को डीसीपी वेस्ट की टीम ने पकड़ा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 10 Mar 2024, 8:36 AM IST

underage_shooter.jpg

Jaipur News : बाल सुधार गृह से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटर के साथ भागने वाले एक नाबालिग को डीसीपी वेस्ट की टीम ने पकड़ा है। कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पकड़ा गया नाबालिग हरियाणा के रोहतक में कारोबारी की फायरिंग कर हत्या करने वाले दोनों साथी नाबालिगों के संपर्क में था।


दुर्गापुरा स्थित जी-क्लब पर फायरिंग करने वाले शूटर नाबालिग के साथ तीन अन्य नाबालिग बाल सुधार गृह से भाग गए थे। दो नाबालिग से रोहतक में वारदात करवा दी। जबकि पकड़ा गया नाबालिग शूटर के साथ था, लेकिन पकड़े जाने के डर से शूटर ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद इस नाबालिग के जयपुर आने की सूचना मिली।

डीसीपी वेस्ट अमित कुमार की टीम ने नाबालिग को जयपुर आते ही पकड़ लिया। नाबालिग से पूछताछ की जा रही है कि 12 फरवरी को बाल सुधार गृह से भागने के बाद कहां-कहां गए और उनकी मदद किसने की। बाल सुधार गृह से भागे शूटर की तलाश में भी पुलिस टीम जुटी हैं।


यह भी पढ़ें : बाल सुधार गृह से भागा लॉरेंस का नाबालिग शूटर पकड़ से दूर, रोहित गोदारा ने जयपुर के व्यापारी से मांगी 5 करोड़ रंगदारी


बाल सुधार गृह से 5 मार्च को भागे 20 बाल अपचारियों में से 16 चोरी के मामलों में बंद थे। पुलिस अभी तक 12 को ही पकड़ सकी है। जो आठ आरोपी फरार हैं, वे सभी भी चोरी के मामलों में बंद थे। आरोपियों के भागने के बाद से शहर में चोरी के मामले बढ़ गए हैं। चोरी की कुछ वारदात में गृह से भागने वाले बाल अपचारी कैद हुए हैं।