गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करवाने की जिम्मेदारी ली। मामले की जांच एनआइए के पास है। एनआइए, एजीटीएफ, क्राइम ब्रांच, एटीएस-एसओजी और कई जिला पुलिस विभिन्न मामलों में गैंगस्टर्स व उनके गुर्गों को पकड़ने में लगी है। लेकिन, गैंगस्टर्स पर लगाम कसने में सभी सुरक्षा एजेंसी फेल साबित हो रही है।