17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक के बाद अब राजस्थान में मोदी मैजिक की अग्नि परीक्षा

जिस तरह कर्नाटक में 1985 के बाद किसी भी दल की पांच साल बाद दुबारा सरकार नहीं बनी, ठीक वैसा ही इतिहास राजस्थान का भी रहा है...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 15 May 2018, 1:54 PM IST

modi

-सुरेश व्यास

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखकर लगता है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर नाकामियों के विपक्ष के आरोपों का जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा और मतदाता आज भी मोदी मैजिक के 'माया जाल' से ही मोहित-प्रभावित है। हालांकि कर्नाटक का वर्ष 1985के बाद इतिहास रहा है कि वहां मौजूदा सरकार कभी सत्ता में नहीं लौटी, लेकिन इस बार जिस तरह एग्जिट पोल के अनुमानों से परे जाकर भाजपा का प्रदर्शन सामने आया है, उस पर शायद भाजपा के नेताओं को भी भरोसा नहीं था। मतगणना के रूझानों से स्पष्ट है कि इस दक्षिण भारतीय राज्य में भाजपा सरकार बनाएगी और वह भी पूर्ण बहुमत के साथ और यदि एकाध सीट का कमी भी रह जाती है तो उसे किंगमैकर बनने का सपना देख रहे जनता दल (धर्म निरपेक्ष) की सौदेबाजी में पड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


कर्नाटक की जीत ने राजस्थान और मध्यप्रदेश के उपचुनाव में हार के बाद भाजपा को निश्चित तौर पर फिर उत्साहित किया है, लेकिन भाजपा और मोदी मैजिक की असली अग्नि परीक्षा राजस्थान में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में होगी, इसमें कोई दो राय नहीं। जिस तरह कर्नाटक में 1985 के बाद किसी भी दल की पांच साल बाद दुबारा सरकार नहीं बनी, ठीक वैसा ही इतिहास राजस्थान का भी रहा है। यहां के मतदाता भी पांच पांच साल सरकार बदलने की परम्परा कायम रखे हुए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या मोदी मैजिक राजस्थान में कायम रह पाएगा?

हर जगह भाजपा की सैंध

भाजपा ने समूचे कर्नाटक में न सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है, बल्कि कांग्रेस के गढ़ रहे इलाकों और कांग्रेस के वोट बैंक में भी उसने सैंध लगाई है। यही वजह है कि भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। कुल 222 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा 110 से ज्यादा सीटों पर आगे नजर आ रही है, जबकि शुरुआत में बढ़त बनाकर भाजपा की धड़कने बढ़ाने वाली कांग्रेस 70 का आंकड़ा पार करती भी नहीं दिख रही।

खिसका कांग्रेस का वोट बैंक

इसका मुख्य कारण सीएम सिद्धारमैया का लिंगायत कार्ड विफल होने के साथ साथ मुस्लिम और दलित वोट भी कांग्रेस के हाथ से खिसकना मांगा जा सकता है। कांग्रेस ने लिंगायतों को अल्पसंख्यक का दर्जा देने का फैसला किया और यही फैसला उसके लिए उलटा पड़ गया। राज्य की लिंगायत प्रभावित 65 सीटों में से भाजपा 37 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस मात्र 18 पर। पिछले चुनाव में कांग्रेस को 47 सीटें देकर लिंगायतों ने ही नैय्या पार लगाई थी, लेकिन इस बार येदीयुरप्पा का भाजपा के साथ आना, कांग्रेस के सपनों पर पानी फेर गया। इसी तरह मुस्लिम बहुल इलाकों में भी भाजपा को 10, कांग्रेस को 8 व सात सीटों पर जेडीएस को बढ़त मिली है। वोक्कालिगा समुदाय में जेडीएस की पकड़ में कांग्रेस-भाजपा दोनों ही सैंध नहीं लगा सके। इस समुदाय की 20 सीटों ने जेडीएस को अनुमान से ज्यादा सीटों पर बढ़त दिला दी। इसी तरह दलित समुदाय भी कांग्रेस के हाथ से खिसकता नजर आया। दलित प्रभावित 19 सीटों पर भाजपा और 16 पर कांग्रेस को बढ़त है तो 12 पर जेडीएस आगे है।

मैसूर में जरूर बेहतर

क्षेत्रवार बात करें तो ओल्ड मैसूर के अलावा कांग्रेस कहीं भी भाजपा को नहीं पछाड़ सकी, वहीं इस इलाके में जेडीएस सबसे ताकतवर होकर उभरने में सफल रहा। बैंगलूरू शहर की सीटों पर भी भाजपा-कांग्रेस बराबर सीटें बांटती दिख रही है, लेकिन तटवर्ती कर्नाटक, मुम्बई कर्नाटक, सेंट्रल कर्नाटक और उत्तरी कर्नाटक ने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

राजस्थान में अलग हैं हालात

कर्नाटक में पिछले विधानसभा चुनाव में येदीयुरप्पा का भाजपा से अलग होना कांग्रेस की सत्ता वापसी का अहम कारण रहा और इस बार भी येदीयुरप्पा भाजपा की नैय्या पार लगा गए, लेकिन राजस्थान के हालात एकदम अलग हैं। राजस्थान में भाजपा की राजनीति में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एक छत्र राज है और उनके खिलाफ जनाक्रोश अभी से दिख रहा है। ऐसे में भाजपा किसी अन्य नेता को आगे करके भी स्थित बदलने की स्थिति में फिलहाल नहीं दिख रही। फिर विभिन्न समुदायों में भाजपा के प्रति बढ़ता गुस्सा भी कहीं न कहीं मोदी मैजिक को राजस्थान में फीका करने में अहम साबित हो सकता है।