पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर। Free Electricity In Rajasthan: राज्य में 1.54 करोड़ में से 1.19 करोड़ उपभोक्ताओं को बिजली बिल में बड़ी राहत मिलेगी। 100 यूनिट तक बिजली खपत वाले एक करोड़ चार लाख उपभोक्ताओं का बिल शुल्क शून्य हो जाएगा। इनके सालाना करीब 5200 करोड़ रुपए के बिजली बिल का भुगतान सरकार वहन करेगी। जबकि, बाकी 15 लाख घरेलू उपभोक्ता को हर साल बिल में 1800 करोड़ रुपए छूट मिलती रहेगी।