17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेशी संतरों की पौध के लिए अनुकूल है कोटा

इण्डो-इजराइल परियोजना के तहत उद्यान विभाग की कोटा में बूंदी रोड स्थित राजहंस इकाई में संचालित संतरा उत्कृष्ठता केंद्र का इजराइल के संतरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने जायजा लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 17 Feb 2016, 9:56 AM IST

इण्डो-इजराइल परियोजना के तहत उद्यान विभाग की कोटा में बूंदी रोड स्थित राजहंस इकाई में संचालित संतरा उत्कृष्ठता केंद्र का मंगलवार को इजराइल के संतरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने जायजा लिया। इस दौरान केंद्र प्रभारी राशिद खान ने उन्हें विदेशी किस्मों के संतरा के पौधों के विकास क्रम, गुणवत्ता के बारे में अवगत कराया। साथ ही केन्द्र के सेमिनार हॉल में कृषि अधिकारियों, किसानों से चर्चा भी की। इस दौरान इजराइल के संतरा वैज्ञानिक डूबी रैबर ने पॉवर प्रजेंटेशन व वीडियो क्लिपिंग दिखाकर संतरा के पौधों की ड्राफ्टिंग, उत्पादन, रखरखाव, कीट-प्रकोपों से रोकथाम के बारे में बताया।

रैबर ने बताया कि भारत में नागपुरी संतरा, नागपुरी सीडलेस संतरा, किन्नू, मौसमी की बहुतायत में पैदावार होती है। इनकी भारत में ही खपत होती है। अब भारत में संतरा की विदेशी किस्में मिखाल, क्लेमंटाइन, डेजी, वाशिंगटन नेवल, वैलेन्सिना ओनिंडा, जाफा आदि भी उत्पादित किए जा रहे हैं। इनसे उत्पादित होने वाले उच्च गुणवत्ता के संतरे विदेशों में निर्यात किए जाएंगे। पंजाब, हरियाणा में तो इन किस्मों के संतरों का उत्पादन पहले से हो रहा है। इसके लिए राजस्थान में भी संतरा उत्कृष्ठता केंद्र के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है। केंद्र में लगाए पौधों की बढ़वार से लग रहा है कि यह क्षेत्र भी विदेशी किस्म के संतरों के लिए अनुकूल हैं।

कुंवारती मंडी का काम जल्द पूरा करो
बूंदी में कुंवारती मंडी के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 52 से एप्रोच रोड बनवाने, मंडी परिसर में किसान कलेवा योजना, बैंक के भवन आदि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के मामले में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने मार्केटिंग बोर्ड के एसई बलराम मीणा को निर्देश दिए। इस दौरान मंडी सचिव हरिशरण मिश्रा ने कृषि मंत्री सैनी को अवगत कराया कि मंडी में प्लेटफार्म बनकर तैयार हैं। व्यापारियों को भूखण्ड आवंटित किए जा चुके। 368 बीघा की मंडी परिसर की चारदीवारी हो चुकी है। सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 से मंडी तक एप्रोच रोड नहीं बना तथा बैंक भवन का निर्माण नहीं हुआ है। एेसे में मंडी का उद्घाटन नहीं हो पा रहा। एसई बलराम मीणा ने कहा कि हमने मंडी का प्रजेंट स्टेटस बताया है। एप्रोच रोड बनाने के लिए बोर्ड से स्वीकृति मांगी है, जो उन्होंने नहीं दी। एेसे में हम कैसे काम करवा सकते हैं। इस दौरान कृषि विपणन विभाग के संयुक्त निदेशक टी. आर. मीणा भी मौजूद थे।