
साइबर क्राइम (फोटो पत्रिका नेटवर्क)
Online Banking Scam: जयपुर। साइबर ठग अब केवाईसी (KYC) अपडेट के नाम पर आम नागरिकों को शिकार बना रहे हैं। राजस्थान पुलिस ने आमजन को आगाह किया है कि कोई भी केवाईसी प्रक्रिया केवल संबंधित बैंक की शाखा में जाकर ही पूरी करें, अन्यथा आप साइबर फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं।
राजस्थान पुलिस द्वारा जारी चेतावनी में बताया गया है कि ठग फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को ‘KYC अपडेट’ के बहाने एक लिंक पर क्लिक करने को कहते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करता है या उसमें दी गई अनधिकृत एपीके फाइल डाउनलोड करता है, उसके मोबाइल या बैंक खातों की गोपनीय जानकारी खतरे में पड़ जाती है।
पुलिस ने यह भी बताया कि इस तरह की संदिग्ध जानकारी चक्षु पोर्टल पर साझा की जा सकती है। किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। इसके अलावा, आप साइबर क्राइम हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 9256001930 व 9257510100 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
राजस्थान पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क और जागरूक रहें। आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है।
Updated on:
23 Jul 2025 11:24 am
Published on:
23 Jul 2025 11:24 am
