30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला का RPF कांस्टेबल ने रेलवे स्टेशन पर कराया प्रसव, स्टाफ ने बेटी जन्म की मनाई खुशियां

Ajmer News : अजमेर की पूजा को गुरूवार सुबह अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, दर्द से कराहती महिला को देख आरपीएफ की महिला कांस्टेबल भगवान बनकर वहां पहुंची और प्लेटफार्म पर ही चादर तानकर उसका सुरक्षित प्रसव कराया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 1 Jun 2023, 5:18 PM IST

Ajmer News

Ajmer News

जयपुर/अजमेर. पूजा को गुरूवार सुबह अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, दर्द से कराहती महिला को देख आरपीएफ की महिला कांस्टेबल भगवान बनकर वहां पहुंची और प्लेटफार्म पर ही चादर तानकर उसका सुरक्षित प्रसव कराया। मां और नवजात शिशु दोनों ही स्वस्थ हैं, उनको अजमेर के सेटेलाइट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी पूजा यहां ठेकेदार के अधीन काम करती है। आज सुबह अचानक सुबह सफाई का काम कर रही महिला सफाई कर्मी पूजा को प्रसव—पीड़ा शुरू हो गई और उसको अस्पताल ले जाने का समय भी नहीं था। असहनीय प्रसव पीड़ा होने लगी, वह दर्द से कराह रही थी ऐसी हालत देख परिजन भी परेशान हो रहे थे। ऐसे में स्टेशन पर तैनात महिला कांस्टेबलों मानवता दिखाते हुए मौके पर ही चादर तानकर उसका प्रसव करवाकर अनूठी मिसाल पेश की ।

यह भी पढ़ें: CM Gehlot's Big Gift : मुख्यमंत्री 4 जून को राजस्थान के इस जिले को देंगे 5 बड़ी सौगात

आरपीएफ जवान ने दी सूचना
स्टेशन पर ड्यूटी दे रहे आरपीएफ के जवान वीरेंद्र सिंह ने उसे देखा तो कि असहनीय दर्द की वजह से पूजा कुछ भी बोल नहीं पा रही थी। उसने तुरंत ही सहायक उपनिरीक्षक प्रेमाराम को फोन पर इसकी सूचना दी, तत्काल ही कांस्टेबल हंसा कुमारी, सावित्री फगेड़िया, लक्ष्मी वर्मा को मौके पर भेजा गया। इस दौरान थोड़ा समय लगने की वजह से पूजा की हालत काफी बिगड़ चुकी थी उसका रक्त स्त्राव शुरू हो चुका था। बताया जा रहा है कि पूजा की स्थिति अस्पताल ले जाने लायक भी नहीं थी, ऐसे में महिला कांस्टेबलों ने तत्काल थाने से चादर मंगवा कर मौके पर ही प्रसव करवाया।

यह भी पढ़ें: खुशियों के बीच छाया मातम, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बेटी को दिया जन्म
आरपीएफ थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने बताया कि सफाई कर्मी पूजा और उसका पति गोपाल रेलवे स्टेशन पर सफाई का काम करते हैं। यह दोनों पति—पत्नी ही यूपी के फर्रुखाबाद जिले के निवासी है। उसने बताया कि स्टेशन पर तैनात कांस्टेबल ने उनको सूचना दी थी और हालात को समझते हुए उन्होने तुरंत ही महिला कांस्टेबलों को मौके पर भेज दिया। महिला के सुरक्षित प्रसव के बाद आदर्श नगर स्थित सैटेलाइट अस्पताल में सफाई कर्मी पूजा और उसकी नवजात बेटी को भर्ती करवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Global Warming Effect का मौसम पर ज़बरदस्त इफेक्ट, बरसात में बीता मई

जहां दोनों अर्थात जच्चा और बच्चा की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले भी रेलवे स्टेशन की मुख्य गेट पर ऐसा मामला आ चुका है और कर्मचारियों की मेहनत की वजह से वह मामले भी सुरक्षित निपट गए थे। उन्होने बताया कि इस तरह किसी की मदद की जाए तो आत्मिक खुशी मिलती है।