22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लवाण, भांडारेज, बसवा, मंडावरी सहित 7 जगह पहली बार होंगे पालिका चुनाव

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 27, 2026

Rajasthan

चुनाव के लोगो व कार्टून के साथ - सरपंच की जगह अध्यक्ष, पंच की जगह पार्षद चुनेंगे दौसा. जिले में इस बार नगरीय निकाय चुनाव खास होने जा रहे हैं। ग्राम पंचायत से नगरपालिका बनने के बाद लवाण, भांडारेज, मंडावरी, बसवा, सिकराय, मंडावर और रामगढ़ पचवारा में पहली बार सरपंच की जगह पालिका के चुनाव होंगे। हालांकि घोषणा पहले हो चुकी। अधिकांश जगह सरपंचों को ही पालिकाध्यक्ष बना दिया गया था। लेकिन चुनाव से पहली बार अध्यक्ष बनेंगे। इन क्षेत्रों के मतदाता अब गांव की सरकार नहीं, बल्कि शहरी सरकार का चुनाव करेंगे। सरपंच की जगह अध्यक्ष व वार्ड पंच की जगह पार्षद चुने जाएंगे। इसको लेकर क्षेत्र के मतदाताओं में उत्साह है। जिले में कुल 11 नगरीय निकायों में चुनाव होंगे। इनमें 2 नगर परिषद और 9 नगरपालिकाएं शामिल हैं। नई बनी नगरपालिकाओं में वार्डों का गठन कर दिया गया है। नगरपालिका बनने से क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं बढ़ेंगी। शहरी योजनाओं के तहत सड़क, नाली, सफाई, रोशनी और अन्य सुविधाओं के लिए अलग बजट मिलने की उम्मीद रहेगी। वहीं, नगरपालिका व्यवस्था लागू होने के बाद कुछ नए कर और नियम भी लागू हो सकते हैं। निर्माण की अनुमति व पट्टों के लिए अब ज्यादा चक्कर लगाने पड़ेंगे। ज्यादा रुपए खर्च करने पड़ेंगे। सरपंच व पंच के लिए किसी पार्टी के टिकट की जरूरत नहीं होती थी, जनता बिना टिकट अपना नेता चुनती थी। अब दोनों ही प्रमुख दल अपने-अपने प्रत्याशियों को टिकट देकर खुद की पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रयास करेंगे। फैक्ट फाइल कुल नगरीय निकाय - 11 नगर परिषद - 2 नगरपालिका - 9 पहली बार पालिका चुनाव वाले क्षेत्र - 7 लवाण - 20 वार्ड भांडारेज - 25 वार्ड मंडावरी - 20 वार्ड मंडावर- 25 बसवा - 25 वार्ड रामगढ़ पचवारा - 20 वार्ड सिकराय: 25 चुनाव कार्यक्रम नामांकन शुरू - 27 अगस्त नामांकन की अंतिम तारीख - 31 अगस्त नामांकन जांच - 1 सितंबर नाम वापसी - 3 सितंबर चुनाव चिह्न आवंटन - 4 सितंबर मतदान - 9 और 11 सितंबर मतगणना - 14 सितंबर पालिका अध्यक्ष चुनाव - 21 सितंबर

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग