जनवरी से मार्च के बीच 18 साल की आयु पूरी करने वालों के अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाता बनने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। ये मतदाता बन पाएंगे या नहीं, यह इस बात पर निर्भर होगा कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची अप्रेल में फाइनल होगी या इससे पहले, मार्च तक अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई तो ये युवा मतदाता नहीं बन पाएंगे।