24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Elections 2024 : होम वोटिंग करनी है तो आज चूक मत जाना, अब तक इतने वोटर्स ने चुना ये विकल्प

पहले चरण की 12 लोकसभा सीटों पर होम वोटिंग के लिए पंजीयन कराने का आज आखिरी दिन है। होम वोटिंग के लिए अब तक पंजीयन कराने वालों में से 35 हजार मतदाता पहले चरण की लोकसभा सीटों के लिए मतदान करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 27 Mar 2024, 7:12 AM IST

election_news.jpg

Lok Sabha Elections 2024 : जयपुर। राजस्थान में अब तक 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं 40 प्रतिशत से अधिंक दिव्यांगता वाले 58 हजार मतदाताओं ने घर से मतदान का विकल्प चुना है। पहले चरण की 12 लोकसभा सीटों पर होम वोटिंग के लिए पंजीयन कराने का आज आखिरी दिन है।

होम वोटिंग के लिए अब तक पंजीयन कराने वालों में से 35 हजार मतदाता पहले चरण की लोकसभा सीटों के लिए मतदान करेंगे। इनके लिए मतदान प्रक्रिया 5 से 14 अप्रैल तक चलेगी। किसी कारण से मतदाता के अनुपस्थित या वंचित रह जाने पर 15 से 16 अप्रैल के बीच मौका दिया जाएगा। दूसरे चरण की लोकसभा सीटों पर होम वोटिंग के लिए 2 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है।

निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 275 नए सहायक मतदान केन्द्रों सहित कुल 1370 सहायक मतदान केन्द्रों को मंजूरी दी है। ये सहायक मतदान केन्द्र उन मतदान केन्द्रों पर बनाए जाएंगे जहां मतदताओं की संख्या 1450 से अधिक है। इससे अब कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 53126 हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग