Lok Sabha Elections 2024 : जयपुर। राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। पहले चरण में गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर लोकसभा सीट के लिए वोटिंग हो रही है। इन सीटों पर 2.54 करोड़ से अधिक मतदाता 114 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर 2.32 करोड़ मतदाता थे। प्रदेश के प्रथम नागरिक राज्यपाल कलराज मिश्र सुबह 9.25 बजे मतदान करने जाएंगे।
इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं की सहुलियत के लिए कई नवाचार भी किए गए हैं। आईटी का प्रयोग कर मतदाताओं को उनके मतदान केन्द्र पर लाइन में खड़े लोगों की रियल टाइम जानकारी देने के लिए एप विकसित किया गया है, वहीं, राज्य स्तर पर बेस्ट सेल्फी अवार्ड, पहली बार वोट डालने वाले 18 से 19 साल के मतदाताओं को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
व्यापारिक संगठनों की ओर से भी मतदान बढ़ाने में सहयोग दिया जा रहा है। व्यापारिक संगठनों की ओर से कई जगह पहले 50 मतदाताओं को उपहार, स्क्रेच कार्ड दिए जाएंगे, वहीं कई जगह स्याही लगी अंगूली दिखाने पर विभिन्न उत्पादों एवं सेवाओं पर छूट दी जाएगी।
2024- मतदाताओं का गणित
कुल मतदाता- 2,54,29,610 पुरूष मतदाता -1,33,99,914 महिला मतदाता- 1,20,29,392 थर्ड जेंडर मतदाता- 304 सैन्यकर्मी मतदाता- 1,14,069
आयुवार मतदाता
18-19 वर्ष के मतदाता-7,98,520 20-29 वर्ष के मतदाता-63,40,090 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता- 2,70,101 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता- 8,699
दिव्यांग मतदाता-2,51,250 एनआरआई मतदाता- 159 सर्वाधिक मतदाता जयपुर क्षेत्र में 22,88,793 दौसा क्षेत्र में सबसे कम 19,03,520
मतदान केंद्र-24,370
(शहरी-5,729, ग्रामीण-17,922 , 719 सहायक मतदान केंद्र, इनमें महिलाओं और युवाओं द्वारा 768-768 तथा 96 मतदान केंद्र दिव्यांग कार्मिकों द्वारा संचालित किए जाएंगे।)
इनमें 102 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। सर्वाधिक 15 प्रत्याशी जयपुर ग्रामीण और सबसे कम 4 प्रत्याशी करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में है।
राज्यपाल ने मतदान की अपील
राज्यपाल कलराज मिश्र ने लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं का एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मताधिकार का प्रयोग करें।
प्रथम चरण में यहां मतदान-गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर लोकसभा क्षेत्र।