पुलिस ( jaipur police ) ने बताया कि मंडी खटीकान निवासी योगेश और भांकरोटा निवासी युवती कुंडा स्थित एक होटल में पहुंचे। वहां पर कूकस में परीक्षा देने का कारण बताकर कमरा लिया। दोनों लंबे समय से प्रेम संबंध ( love affair ) में थे। युवक जहां शादी करना चाह रहा था, वहीं युवती पहले कॅरिअर बनाने को लेकर शादी से इनकार कर रही थी। पुलिस ने बताया कि युवती जब बाथरूम में थी तो युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या ( suicide in hotel room ) कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुला लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )