तांत्रिक विधि से झाड़ फूंक से उपचार के नाम पर झांसा देकर एक विवाहिता से बलात्कार ( rape with married woman) करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने धम्बोला थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज ( woman rape ) करवाया है। पुलिस ( dungarpur police ) के अनुसार रंगेला रामसागड़ा थाना निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि प्रार्थिया निजी कालेज में प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है, जो कुछ दिन पूर्व बीमार हो गई। 11 सितंबर को प्रार्थिया कालेज की छुट्टी के बाद रास्तपाल निवासी गणपत सिह, पुत्र कालूसिंह चौहान की दुकान पर पहुंची। जहां उसका पति पहले से मौजूद था।