25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LPG Price Hike- जनता के लिए जोरदार झटका, रसोई गैस सिलेंडर के दामों में हुआ भारी इजाफा

LPG Price Hike - रसोई गैस सिलेंडर के दाम एक जून से देशभर में बढ़ाए गए हैं। बिना सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलेंडर 25 रुपए तथा सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर एक रुपए 23 पैसे मंहगा हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 1 Jun 2019, 3:33 PM IST

CG News

शुरू हो गई LPG गैस सिलेंडर में कालाबाजारी, जानें ये मामला वरना...

जयपुर। Lpg Price Hike- रसोई गैस सिलेंडर के दाम एक जून से देशभर में बढ़ाए गए हैं। बिना सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलेंडर 25 रुपए तथा सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर एक रुपए 23 पैसे मंहगा हो गया है।

दिल्ली में 497.37 रुपए का मिलेगा गैस सिलेंडर

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि दिल्ली ( LPG Price in Delhi Today ) में एक जून से सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 497 रुपए 37 पैसे का मिलेगा। मई में इसकी कीमत 496 रुपए 14 पैसे थी। इसके साथ ही दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की वृद्धि की गई है। मई में इसकी कीमत 712 रुपए 50 पैसे थी जो जून में बढकर 737 रुपए 50 पैसे हो जाएगी।

जयपुर में अब 499.14 रुपए का मिलेगा सिलेंडर

जयपुर में ( LPG Price in Jaipur Today) एक जून से सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 499.14 रुपए का मिलेगा। इसके साथ ही जयपुर में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की वृद्धि की गई है। मई में इसकी कीमत 699.50 रुपए थी जो जून में बढ़कर 724.50 रुपए हो गई है।

इधर, मिली खुशखबरी

मोदी सरकार ने देशभर के छोटे कारोबारियों को कम से कम 3000 रुपए प्रति माह पेंशन देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नई सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक में लिए गए इस फैसले से तकरीबन तीन करोड़ छोटे कारोबारियों को लाभ होगा। इस योजना के सामान्य नियम असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए घोषित पेंशन योजना के समान होंगे।

कारोबारियों को 60 वर्ष की आयु पर पेंशन मिलेगी। उन्होंने बताया कि सरकार की इस योजना में डेढ़ करोड़ रुपए तक का सालाना कारोबार करने वाले सभी दुकानदार और अपना कारोबार करने वाले लोग शामिल हो सकेंगे। योजना के शामिल होने की आयु 18 से 40 वर्ष होगी और देशभर में तीन लाख 25 हजार सामान्य सेवा केंद्रों के जरिये योजना में नामांकन कराया जा सकता है।

सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इससे अनेक भारतीयों का सशक्तिकरण होगा और उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि जनता पहले, जनता हमेशा। अपने इस कार्यकाल में कैबिनेट में किए गए क्रांतिकारी फैसलों से खुशी हुई। इन फैसलों से परिश्रमी किसानों और उद्यमियों को बहुत फायदा होगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग