मौसम केन्द्र ने मंगलवार को सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इधर, राज्य के अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली। सबसे कम न्यूनतम तापमान चार डिग्री सिरोही में दर्ज किया गया। जैसलमेर में सबसे कम अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया।