पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/जयपुर। कानोता थाना इलाके के ग्राम पंचायत विजयपुरा में ईंट भट्टे के पास कुएं में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि 21 फरवरी को दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद युवक लापता था। मृतक की पत्नी ने दो दिन पहले गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इसके बाद बुधवार को विजयपुरा में कुएं के पास मृतक की बाइक मिलने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने आसपास के इलाके व कुएं में युवक को तलाशा लेकिन पता नहीं चल पाया। पुलिस ने पार्टी करने वाले अन्य युवकों की तलाश की तो कुएं में ही शव मिला।