19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Churu / रूस की अलेक्सा को राजस्थान के विकास से हुआ प्यार, रचाई शादी, यूं शुरू हुई थी Love Story

रूस की अलेक्सा को राजस्थान के विकास से हुआ प्यार, रचाई शादी, यूं शुरू हुई थी Love Story

राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर के निकटवर्ती गांव भगेला निवासी एक युवक से रूसी महिला से शादी कर जीवन भर का साथ निभाने का वचन लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 23 Feb 2023, 3:28 PM IST

videshi_dulhan.jpg

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/चूरू। राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर के निकटवर्ती गांव भगेला निवासी एक युवक से रूसी महिला से शादी कर जीवन भर का साथ निभाने का वचन लिया। गांव में भारतीय संस्कृति और संस्कारों के साथ शादी संपन्न हुई रूस की अलेक्सा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भारत जैसा देश दुनिया में नहीं है। जहां प्यार है संस्कार और संस्कृति है।

वहीं विदेशी महिला की शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। अध्यापिका कमलेश ने बताया कि गांव भगेला निवासी विकास वर्मा रूस में रूसी भाषा अनुवादक की नौकरी करता है तथा रूस में रहने के दौरान उसकी मुलाकात गत दो वर्ष पहले अलेक्सा के साथ हुई। जो रूस देश के सेंट पिट्सबर्ग नगर निवासी है तथा सरकारी विभाग में परीक्षक के तौर पर कार्यरत है।

यह भी पढ़ें : सात समन्दर पार से दुल्हन लेने पहुंचा विदेशी दूल्हा, हिन्दू रीति रिवाज से किया विवाह

रूसी महिला अलेक्सा ने लाल रंग की दुल्हन की पोशाक पहनी थी, जबकि विकास ने सूट पहना था दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई और शादी की रस्म पूरी हुई। वही दूल्हे का पिता मोहनलाल वर्मा तथा माता विजय वर्मा ने कहा कि विदेशी महिला से शादी करने के अपने बेटे के फैसले से पूरी तरह से सहमत हैं।