7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात समन्दर पार से दुल्हन लेने पहुंचा विदेशी दूल्हा, हिन्दू रीति रिवाज से किया विवाह, देखें वीडियो

सात समंदर पार से एक दूल्हा गुरुवार को अपनी दुल्हन लेने पहुंचा। यहां उसने देशी दुल्हन के साथ सात फेरे हुए और हाथ थामकर ताउम्र साथ रहने के वचन दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 2 Dec 2021, 6:57 PM IST

American groom bride wedding in bayana bharatpur

बयाना (भरतपुर)। सात समंदर पार से एक दूल्हा गुरुवार को अपनी दुल्हन लेने पहुंचा। यहां उसने देशी दुल्हन के साथ सात फेरे हुए और हाथ थामकर ताउम्र साथ रहने के वचन दिए। कस्बे के एक मैरिज होम में विदेशी दूल्हा शादी करने बयाना पहुंचा। यहां हिन्दू रीति रिवाजों के साथ पहले सगाई-लग्न की रस्में की। इसके बाद विदेशी दूल्हे ने दुल्हन के साथ मण्डप में हिन्दू रीति रिवाजों से फेरे लिए।

वेयर हाउस के पास स्थित एक मैरिज होम में कस्बा निवासी विदेश में वैज्ञानिक डॉ. करिश्मा ने अमेरिका निवासी वैज्ञानिक डॉ. केलव मिशेल डगंलस के साथ हिन्दू रीति रिवाजों से सप्तपति के फेरे लिए। दूल्हन डॉ. करिश्मा बंसल ने बताया कि वह अमेरिका में अंतरिक्ष खगोल वैज्ञानिक है, जहां उसकी अमेरिका निवासी वैज्ञानिक डॉ. केलव मिशेल डगंलस से मुकालात हुई। प्रेम के बाद दोनों ने ही शादी करने का निर्णय लिया। डॉ. करिश्मा के अनुसार दोनों में हिन्दुस्तान आकर दुल्हन के पैतृक कस्बे बयाना में शादी करने पर सहमति बनी।

इस पर गुरुवार को पहले सगाई लग्न की रस्म हिन्दू रीति-रिवाजों से हुई। इसके बाद अग्नि के फेरे लेकर दोनों ने एक दूसरे का जीवन भर के लिए पति-पत्नी के रूप में हाथ थमा। कस्बे में अमेरिका से आए दूल्हे और कस्बे की दुल्हन की शादी चर्चा दिनभर बनी रही। दूल्हा और उसके परिजन सहित दुल्हन को देखने वाले लोगो की भीड लगी रही।

यह भी पढ़ेंः युवती का एक हाथ बाजू से अलग होकर गिरा, कटे हाथ को थैले में रख अस्तपाल पहुंची

बर्खास्त थानेदार सीमा जाखड़ ने हाथों में लगवाईं मेहंदी, डांस भी किए, देखिए वीडियो