
पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू करने जा रही है।
जयपुर। मौसम खराब होने के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर कई फ्लाइटें आज सुबह उतरी है। जिसमें इंटनेशनल फ्लाइटें भी है। बता दे की आज सुबह जयपुर से उदयपुर जाने वाली फ्लाइट उदयपुर तक पहुंची। उसके बाद में उदयपुर में कोहरा ज्यादा होने के कारण एयरपोर्ट पर उसे लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली। जिसके बाद फ्लाइट वापस जयपुर लौटी। इंडिगो की फ्लाइट 6ई 7465 को वापस जयपुर लैडिंग कराना पड़ा।
वही दिल्ली में कोहरे की वजह से कई फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर लैडिंग कराना पड़ा। फैंक फ्रट जर्मनी से दिल्ली आने वाली फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया। इंडिया की फ्लाइट एएल 120 डायवर्ट होकर जयपुर पहुंची।
इसके अलावा दुबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया है। फ्लाइट दुबई एयरलाइंस की एफजेड 441 फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया है। दिल्ली में कोहरे के कारण फ्लाइट को लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली। ऐसे में फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया और जयपुर एयरपोर्ट उतारा गया। अब तक दिल्ली आने वाली तीन घरेलू व 3 इंटरनेशनल फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया जा चुका है।
Published on:
25 Dec 2023 10:47 am
