ज्योतिषविदों के मुताबिक माघ मास में शनिवार के दिन बन रहे इस विशेष संयोग को स्नान-दान का महापर्व भी कहा गया है। इस दिन मौन रहने के साथ स्नान, दान व पित्तृ तर्पण का विशेष महत्व है। भक्त गलता तीर्थ, पुष्कर व प्रयागराज सहित अन्य तीर्थों में आस्था की डुबकी लगाएंगे। स्कंद, पद्म और विष्णुधर्मोत्तर पुराण के मुताबिक इस दिन किए गए पुण्य कर्म से कई यज्ञ और कठिन तप के बराबर फल मिलता है।