
राजस्थान की तरफ बढ़ रहा मानसून ( फोटो- पत्रिका)
IMD Alert: जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ की हुई बारिश के बाद एक बार फिर राजस्थान में मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून आने से पहले सीमा से सटे कई जिलो में एक बार फिर हीटवेव का दौर शुरू होगा, जो 8, 9 और 10 जून को देखने को मिलेगा। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है वे बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ हैं।
IMD के वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बीते दिन बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुष्क स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। साथ ही, कई इलाकों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इसमें खासकर सीमावर्ती संभागों और बीकानेर संभाग के 4 जिले शामिल हैं।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कुछ इलाकों में 8, 9 और 10 जून को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने का अनुमान है, जो दर्शाता है कि अगले 24 घंटों के भीतर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में गर्मी की एक नई लहर शुरू होगी।
इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग और पड़ोसी शेखावाटी क्षेत्र में अगले 3-4 दिनों के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने की भी सूचना है। पश्चिमी राजस्थान में तापमान बढ़ने की उम्मीद है और अगले 4-5 दिनों तक लू चलने की संभावना है।
दूसरी तरफ दिल्ली के IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि तापमान, जो वर्तमान में सामान्य या सामान्य से कम है, अगले 4-5 दिनों में धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त, उत्तर पश्चिम भारत में विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की संभावना है, यह लू 9 जून को आ सकती है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान के अलावा दक्षिणी पंजाब, दक्षिणी हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 10 जून को लू चलने की संभावना है। दक्षिण भारत में अनुमान है कि 3-4 दिनों के बाद पूरे दक्षिण प्रायद्वीप में मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा। इसके अलावा, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी वर्षा हो सकती है।
Updated on:
07 Jun 2025 05:07 pm
Published on:
07 Jun 2025 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
