scriptजयपुर का अगला महापौर कौन, पुरुष या महिला, 18 सितंबर को होगा तय | Mayor shabhapati lottery news in rajasthan local body election jaipur | Patrika News

जयपुर का अगला महापौर कौन, पुरुष या महिला, 18 सितंबर को होगा तय

locationजयपुरPublished: Sep 07, 2019 05:43:08 pm

52 निकायों में आरक्षण के लिए 18 को लॉटरी, संबंधित जिला कलक्टरों को दी जिम्मेदारी

शादाब अहमद / जयपुर। राज्य सरकार ( Rajasthan Government ) ने छह नगर निगम ( Nagar Nigam ) और 46 स्थानीय निकायों में आरक्षण के लिए 18 सितंबर को लॉटरी निकालने का निर्णय किया है। इसमें जयपुर नगर निगम ( Jaipur Nagar Nigam ) महापौर ( Mayor ) का वर्ग आरक्षण करना भी शामिल है। इसके लिए स्वायत्त शासन विभाग ने संबंधित जिला कलक्टरों को जिम्मेदारी सौंपी है।
यह भी पढ़ें

राजस्थान का एक ऐसा भ्रष्ट सरकारी विभाग, 55 अफसरों के खिलाफ एसीबी, 6 के खिलाफ विभाग कर रहा जांच

प्रदेश के 193 निकायों में चार चरण में चुनाव होने हैं। पहले चरण में 52 निकायों में नवंबर में चुनाव प्रस्तावित है। इनमें से 46 पुराने निकाय हैं, जबकि नसीराबाद, थानागाजी, परतापुर-गढ़ी, रूपवास, महुवा और खाटूश्यामजी नवगठित नगर पालिकाएं हैं। इन निकायों में वार्डों का पुर्नसीमांकन पूरा हो चुका है। सभी की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब चुनाव से पहले नगर निगमों में महापौर, नगर परिषद में सभापति, नगर पालिकाओं में अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के लिए वर्गवार आरक्षण और महिला आरक्षण तय होना है। इसके लिए संबंधित जिलों में लॉटरी 18 सितंबर को निकाली जाएगी। गौरतलब है कि शेष 141 निकायों के चुनाव अगस्त व दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 में करवाए जाएंगे। फिलहाल इनके पुर्नसीमांकन चल रहा है।
यह भी पढ़ें : मेडिकल कर्मचारियों का काला कारनामा उजागर करने वाली दबंग जीएम दिव्या का तबादला

यहां होने हैं नवंबर में चुनाव

जयपुर संभाग नगर निगम : जयपुर नगर परिषद -अलवर, भिवाड़ी, झुंझनूं, सीकर नगर पालिका-थाना गाजी, पिलानी, बिसाऊ, नीम का थाना, खाटू श्याम, महुआ

जोधपुर संभागनगर निगम : जोधपुरनगर परिषद- बाड़मेर,बालोतरा, सिरोही, पाली, जालौर, जैसलमेर नगर पालिका-फलौदी, माउंड आबू, शिवगंज, पिंडवाड़ा, सुमेरपुर, भीनमाल

बीकानेर संभाग नगर निगम : बीकानेर नगर परिषद- चुरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढनग़र पालिका- राजगढ़, सूरतगढ़

अजमेर संभाग नगर परिषद : ब्यावर, मकराना, टोंक नगर पालिका-पुष्कर, नसीराबाद, डीडवाना


भरतपुर संभाग नगर निगम : भरतपुर नगर पालिका-रूपवास
कोटा संभाग नगर निगम : कोटा नगर पालिका-सांगोद, कैथून, मांगरोल, छबड़ा


उदयपुर संभाग नगर निगम : उदयपुर नगर परिषद-चित्तोडगढ़़, बांसवाड़ा नगर पालिका-कानोड़, निम्बेहेड़ा, रावतभाटा, प्रतापपुर गढ़ी, नाथद्वारा, आमेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो