यह प्रोजेक्ट 980 करोड़ रुपए का है। 2.85 किलोमीटर का रूट निर्धारित किया गया है। इसमें 2.26 किलोमीटर भूमिगत और शेष 0.59 किलोमीटर कॉरिडोर रूट प्रस्तावित है। अप्रेल, 2027 में निर्माण कार्य पूरा होना है। रामगंज चौपड़ और ट्रांसपोर्ट नगर में मेट्रो स्टेशन बनने हैं। हालांकि, मानसरोवर से 200 फीट बाइपास तक एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य चल रहा है।