शहर थोड़ा जागा, थोड़ा सो रहा था कि व्यवसायी की भूमिका में आए चोर गिरोह ने एक के बाद एक दुकान के बाहर मिनी ट्रक खड़ा कर लाखों रुपए के मोबाइल, सेनेट्री व इलेक्ट्रीक उपकरण चुरा लिए। सड़क पर कुछ वाहन, कुछ पैदल राहगीर भी चल रहे थे, मगर उन्हें यह अहसास नहीं होने दिया कि वे व्यवसायी नहीं बल्कि चोर है।