तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलापुझा, एनार्कुलम, मलाप्पुरम और कोझिकोड जिले में 10 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि कोल्लम, अलापुझा और कोट्टयम जिले में 11 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 8 जून के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलापुझा, एनार्कुलम और त्रिशूर जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। नौ जून के लिए पठानमथिट्टा, कोट्टयम, इडुक्की, पलाक्कड़, मलाप्पुरम और कोझिकोड जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोट्टयम, इडुक्की और पलाक्कड़ में 10 जून के लिए येलो अलर्ट घोषित है। जबकि वायानाड जिले में 11 जून के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।